नरोदा पाटिया दंगों में बाबू बजरंगी को उम्रकैद की सजा, माया कोडनानी बरी

Recommended Video

    Naroda Patiya Case: Maya Kodnani को High Court ने किया बरी, Babu Bajrangi को उम्रकैद |वनइंडिया हिंदी

    गांधीनगर। गुजरात उच्च न्यायालय ने आज साल 2002 के नरोदा पटिया दंगा मामले में फैसले का ऐलान कर दिया है। न्यायमूर्ति हर्षा देवानी और ए एस सुपेहिया की एक खंडपीठ ने सुनवाई के बाद पिछले अगस्त में आदेश सुरक्षित कर लिया था। आज बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी बाबू बजरंगी को दोषी करार दिया है। बाबू बजरंगी को कोर्ट ने आजीवन कारावास (मृत्यु तक) की सजा सुनाई है। वहीं, पूर्व मंत्री माया कोडनानी को इस मामले में निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है। बाबू बजरंगी को अब मृत्यु तक जेल में ही रहना होगा। बाबू बजरंगी के अलावा इस मामले में आरोपी किशन कोरणी, मुरली नारणभाई सिंधी और सुरेश लंगाडो को भी दोषी करार दिया गया है। वहीं, विक्रम छारा और गणपति छानाजी छारा को निर्दोष करार दिया गया है।

    आज नरोदा पाटिया गाम मामले में आ सकता है गुजरात हाईकोर्ट का फैसला

    बता दें कि अगस्त 2012 में, एसआईटी मामलों के लिए एक विशेष अदालत ने भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री रही माया कोडनानी सहित 32 लोगों की सजा सुनाई, जिसमें उन्हें कारावास की सजा सुनाई गई थी। कोडनानी को 28 साल की कारावास की सजा सुनाई गई थी। एक अन्य हाई प्रोफाइल अभियुक्त, बजरंग दल के पूर्व नेता बाबू बजरंगी को मौत तक के लिए कारावास दिया गया था। सात आरोपियों को 21 साल की तक कारावास दिया गया, जो वे आईपीसी की धारा 326 के तहत 10 साल की कारावास के बाद पूरा करेंगे।

    गौरतलब है कि बीते साल 28 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नेकोडनानी के मामले में गवाही दी थी। शाह ने अदालत में कहा था कि 28 फरवरी 2002 को सुबह 8.30 बजे विधानसभा सत्र था। दंगो में मारे गए लगों को श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव किया गया था। इसके बाद सुबह 9: 30 बजे से 9: 45 बजे तक मैं सिविल अस्पताल में था और मैंने वहां माया कोडनानी से मुलाकात की। अस्पताल में नारे बाजी की वजह से मुझे वहां पुलिस ने रुकने नहीं दिया। पुलिस मुझे और कोडनानी को पुलिस की गाड़ी में लेकर गई थी।

    शाह ने कहा था कि अस्पताल पहुंचा तो कोडनानी को नहीं देखा था, लेकिन जब वहां से निकल रहा था तो कोडनानी को देखा था। शाह ने कहा कि जब मैंने अस्पताल से जा रहा था तब लोगों से घिरा हुआ था पुलिस जीप से माया कोडनानी और मुझे हमारी कारों में ले जाया गया; उस समय 11:00 -11: 15 बज रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+