पीएम मोदी के गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश से 3 की मौत, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय गुजरात में लगातार तीन दिन से हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है, यहां शुक्रवार रात से शुरू हुई तेज बारिश की वजह से मोरबी, राजकोट, सुरेंद्रनगर, बनासकांठा सहित 20 तहसीलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।
बारिश के कहर ने अभी तक 3 लोगों को अपना शिकार भी बना लिया है। सरकार ने बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर- 1077 जारी किया है।

बड़ी बातें...
- गुजरात के राजकोट में पिछले 24 घंटों के दौरान 17 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।
- बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हैं।
- लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है।
- लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- सबसे ज्यादा ग्रसित इलाका राजकोट और मोरबी का है।
- यहां भारी बारिश की वजह से मोरबी की मच्छु नदी पर बने बांध के दरवाजे खोलने पड़े हैं।
- प्राप्त जानकारी के मुताबिक 7 बांध खतरे की निशान के ऊपर, जबकि 4 बांध खतरे की निशान पर बह रहे हैं।
- इस मूसलाधार बारिश की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है।
राजकोट और मोरबी
3 लोगों की मौत
एनडीआरएफ कि टीम की ओर से राहत और बचाव काम जारी
जबकि सुरेंद्रनगर में घोलीधजा बांध से भी पानी छोड़े जाने की वजह से 6 लोग भोगावों में फंस गए थे जिन्हें एनडीआरएफ की टीम ने बचा लिया है। एनडीआरएफ कि टीम की ओर से राहत और बचाव काम जारी है।

भारी बारिश के आसार
एनडीआरएफ ओर फायरब्रिगेड की टीम ने अब तक 5000 से ज्यादा लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में गुजरात में भारी बारिश के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications