गुजरात: प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की गाडि़यां
वलसाड। गुजरात के वलसाड में एक प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकाल की गाडि़यां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। अभी जान-माल के किसी तरह के नुकसान की जानकारी नही हैं। दिवाली होने के चलते सभी कर्मचारियों की छुट्टी थी, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने फैक्ट्री से धुआं उठते देखा और देखते ही देखते आग की लपटें फैक्ट्री से बाहर तक दिखाईं देने लगी थीं। जब तक फायर ब्रिगेडे की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया था। हालांकि फायर की टीम ने आग को बढ़ने से रोक लिया है।












Click it and Unblock the Notifications