गुजरात चुनाव: आज पहली बार वोट डालेंगे इस समुदाय के 10 फीसदी युवा
जानकारी के मुताबिक इस समुदाय के 19,514 लोग भारत में रहते हैं। इनमें से 8,661 लोग सिर्फ गुजरात में ही रहते हैं।
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 कई मायनों में खास है। जहां कांग्रेस और बीजेपी की जुबानी जंग के चलते काफी रोचक हो गया है वहीं कई ऐसे इलाके हैं जहां के युवा पहली बार वोटिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। सोमनाथ से 25 किमी दूर गिर के इलाके में जांबूर गांव है जहां हब्शी या सिद्दी आदिवासी समुदाय को लोग रहते हैं। ये लोग मूल रुप से अफ्रीकी सूफी मुस्लिम हैं। भारत में इस समुदाय की बेहद कम है।

जानकारी के मुताबिक इस समुदाय के 19,514 लोग भारत में रहते हैं। इनमें से 8,661 लोग सिर्फ गुजरात में ही रहते हैं। सिद्दी समुदाय के करीब 6 हजार लोग जांबूर गांव में रहते हैं। इस समुदाय के 10 फीसदी युवा शनिवार को पहले दौर की वोटिंग में अपना वोट डालेंगे। पहली बार वोट डालने को लेकर ये लोग काफी उत्साहित हैं। साथ ही ये लोग आपस में राजनीतिक चर्चा भी करते रहते हैं।
आपको बता दें कि पहले चरण की वोटिंग में कुल 977 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications