गुजरात चुनाव: फिर सही साबित हुआ वलसाड से जुड़ा अंधविश्वास

नई दिल्ली। गुजरात में वलसाड विधानसभा सीट से जुड़ा मिथ एक बार फिर से सही साबित हुआ। इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की और प्रदेश में भाजपा ने पांचवीं बार सरकार बनाने जा रही है। आपको बता दें कि इस सीट से अजीब सा 'विश्वास' जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि जो पार्टी यह सीट जीतती है, वह पार्टी गुजरात में सरकार बनाती है। 1975 के बाद से ही चुनाव के परिणाम इस अंधविश्वास को सही साबित करते आए हैं। इस बार के चुनाव में भाजपा की ओर से भरतभाई पटेल और कांग्रेस से नरेंद्रकुमार टंडेल चुनावी मैदान में थे।

BJP

1975 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन के उम्मीदवार केशव रतनजी पटेल ने वलसाड सीट जीती थी। उस साल कांग्रेस ने भारतीय जनसंघ के साथ मिलकर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाई थी। 1980 में फिर से कांग्रेस के दौलतभाई नाथुभाई देसाई ने इस सीट पर जीते तो गुजरात में एक बार फिर पंजे से सरकार बनी। 1985 में भी कांग्रेस के उम्मीदवार के बरजोरजी कावासजी पार्दीवाला जीते थे तभी भी कांग्रेस सत्ता में आई।

जीत का पासा पलटा 1990 में भाजापा के दौलतभाई देसाई यहां से चुनाव जीते। भाजपा ने जनता दल की मदद से सरकार बनाई। 1995 में, दौलतभाई फिर से इस सीट पर जीते तो भाजपा ने केशुभाई पटेल के नेतृत्व में गुजरात में सरकार बनाई। 1998 में दौलतभाई देसाई ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की और फिर केशुभाई ने भाजपा का नेतृत्व किया।

2002 में दौलतभाई देसाई ने फिर वलसाड सीट जीती और भाजपा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में सरकार बनाई। इसी तरह 2007 में भाजपा के उम्मीदवार दौलतभाई देसाई लगातार पांचवीं बार चुने गए और बीजेपी ने चुनाव जीता।

2012 में भाजपा ने यहां अपना उम्मीदवार बदला। भरतभाई पटेल को वलसाड सीट से उतारा और वे चुनाव में जीते। 2017 में भरतभाई पटेल ने इस सीट पर जीत हासिल की तो गुजरात में फिर भाजपा की सरकार बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+