गुजरात चुनाव: बीजेपी के लिए कैंपेन कर रहे हैं NRI पटेल, हार्दिक को नकारा
अहमदाबाद। गुजरात विधानसाभा चुनाव में पाटीदार अनामत आंदोलन समीति (PAAS) भले ही पटेल समुदाय को अपना वोट बैंक मान कर चल रही है, लेकिन इस समुदाय के एनआरआई लोग हार्दिक पटेल के साथ खड़े होने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। गुजरात के ज्यादातर पटेल एनआरआई भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े होते दिख रहे हैं। यहां तक कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कई एनआरआई पटेल बीजेपी के लिए इलेक्शन कैंपेन भी कर रहे हैं।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाबु भाई लाल पटेल अपनी 30 साल की उम्र में भरूच छोड़ हाईर स्टडीज के लिए यूएस गए थे, वो इस बार चुनाव में अपना वोट देने के लिए लौटे हैं। उनके साथ करीब 150 पटेल भी आए है, जो अपना वोट देंगे। यूएस से लौट ये सभी एनआरआई पटेल ना सिर्फ अपना वोट देंगे बल्कि अपने होमटाउन में बीजेपी के लिए कैंपेन भी कर रहे हैं।
दक्षिण गुजरात के रहने वाले 77 साल के बाबु भाई लाल पटेल ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि हम सब बीजेपी के साथ है और हम लोगों से यह कहने आए हैं कि जब से मोदी पीएम बने है तभी से भारत के प्रति दुनिया का दृष्टिकोण बदला है।
गुजरात में करीब 14 प्रतिशत पटेल हैं, जो कि शुरू से ही बीजेपी का एक बड़ा वोट बैंक रहा है। इस बार 24 साल के हार्दिक पटेल इस दृष्टिकोण को बदलने के लिए चुनाव में उतरे हैं। यूएस और ऑस्ट्रेलिया से बीजेपी के लिए इलेक्शन कैंपेन करने आए ज्यादातर एनआरआई प्रोफेसर, वैज्ञानिक और डॉक्टर है। गुजरात में 22 साल से बीजेपी सत्ता में है और वहां शुरू से ही बीजेपी के लिए पटेल बहुत बड़ा वोट बैंक रहा है।
आरक्षण के मुद्दे पर गुजरात चुनाव में नया चेहरा बनकर उभरे हार्दिक पटेल इस बार अपने समुदाय के लोगों को कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं। वहीं, विदेशों से आए पटेल लोग युवा नेता हार्दिक को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications