गुजरात चुनाव: कांग्रेस को 'हार्दिक' अल्टीमेटम, कहा बताओ 'आरक्षण प्लान'
हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस बताएं कि वह पाटीदार को संवैधानिक आरक्षण कैसे देगी।
Recommended Video

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरों के बीच पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया है। हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को तीन नवंबर तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि कांग्रेस पाटीदारों को संवैधानिक आरक्षण कैसे देगी इसको लेकर अपना प्लान बताए। वहीं हार्दिक ने कहा है कि अगर पाटीदार समुदाय को आरक्षण के मामले पर कांग्रेस ने अपना स्टैंड क्लीयर नहीं किया तो उनका हाल भी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तरह होगा।

हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस बताएं कि वह पाटीदार को संवैधानिक आरक्षण कैसे देगी। नहीं तो सूरत में अमित शाह की सभा में जो हुआ था वैसा ही कांग्रेस साथ भी होगा। गुजरात विधान सभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में पाटीदारों को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों बीजेपी और कांग्रेस के बीच खींचतान जारी है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सूरत में पटेल सम्मान कार्यक्रम के तहत अमित शाह सभा करने पहुंचे थे। इस सभा में हार्दिक के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था और तोड़फोड़ की थी। इस दौरान हार्दिक के समर्थन में नारे भी लगे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को काबू किया था।












Click it and Unblock the Notifications