Gujarat Election Exit poll: बीजेपी की बनेगी पूर्ण बहुमत से सरकार! आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर
चुनावी नतीजों से पहले एग्जिट पोल ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश की थोड़ी-थोड़ी तस्वीरों को क्लियर कर दिया है। न्यूजएक्स के सर्वे के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनती दिख रही है।

गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही यह विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है। जनता ने दो चरणों में हुई वोटिंग के जरिए राज्य की सत्ता के भविष्य को अब ईवीएम में कैद कर दिया है। अब बुधवार को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावी नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस रिपोर्ट में हम आपको News X के एग्जिट पोल का परिणाम बताएंगे।
गुजरात में एकतरफा होगी लड़ाई?
News X के एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में तो मामला एकतरफा होता दिख रहा है। हालांकि चुनाव से पहले लड़ाई त्रिकोणीय बताई जा रही थी, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि बीजेपी गुजरात के अंदर सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभर रही है। बीजेपी को गुजरात में 182 विधानसभा सीटों में से 117-140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस को 34-51 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी की गुजरात में दुर्गती हो सकती है। आप को 6-13 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 1-2 सीटें जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications