Gujarat Election 2017: कांग्रेस ने 76 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट की जारी

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात को अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस तीसरी लिस्ट में कुल 76 उम्मीदवारों का नाम है।

Recommended Video

    Gujarat Assembly Elections: Congress की 3rd list पर घमासान, Party Office में तोड़फोड़।वनइंडिया हिंदी

    अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात को अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस तीसरी लिस्ट में कुल 76 उम्मीदवारों का नाम है। इससे पहले पार्टी ने दो चरणों में होने वाले चुनाव में 86 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। हालांकि, पार्टी ने 20 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की है। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिज ने जारी की।

    गुजरात में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में 9 और 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। पहले चरण में सौराष्ट्र से लेकर दक्षिण गुजरात में 89 सीटों के लिए मतदान होगा वहीं, 93 सीटों के लिए राज्य के मध्य और उत्तरी क्षेत्र में दूसरे चरण के चुनाव होंगे।

    इससे पहले, शुक्रवार को बीजेपी ने दूसरे चरण के लिए 13 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में बीजेपी ने राज्य चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन करने वाले प्रहलाद पटेल का नाम नहीं है, जो विजापुर से एमएलए है। उस सीट पर बीजेपी ने रमनभाई पटेल को बीजेपी ने मैदान में उतारा है। इस 13 उम्मीदवारो की लिस्ट में सात वो उम्मीदवार है, जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे।

    गुजरात में दो दशकों से सत्ता से बाहर कांग्रेस इस बार अपनी पूरी ताकत झौंकने में लगी है। कांग्रेस को इस बार हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवनानी जैसे युवा नेता कांग्रेस का साथ दे रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के लिए एक बूरी खबर यह है कि चुनाव के सिर्फ दो सप्ताह पहले ही राज्य की प्रवक्ता रेखाबेन चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+