गुजरात में बोर्ड की कॉपी गलत चेक करने वाले 6634 शिक्षकों का नाम छापेगा शिक्षा विभाग
नई दिल्ली। गुजरात सरकार ने हर महीने उन तमाम शिक्षकों का नाम उजागर करने का फैसला लिया है जो बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों की उत्तर पुस्तिका कीं जांच करते समय में गलती करते हैं। सरकार इन शिक्षकों के नाम हर महीने छपने वाली पत्रिका के जरिए उजागर करेगी। इस पत्रिका में सभी 6000 शिक्षकों के नाम होंगे जिन्होंने उत्तर पुस्तिका की जांच के समय में कुछ गलती की हो। कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेक करने वाले शिक्षकों की गलती को उजागर करने के सरकार के फैसले के बाद शिक्षकों में इसको लेकर काफी चिंता है।

इन शिक्षकों का नाम आएगा सामने
गुजरात सरकार ने यह फैसला उस वक्त लिया है जब लगातार शिक्षक अपनी गलतियों को सुधार नहीं रहे थे और कई बार ऐसी गलतियां करते आ रहे हैं। सरकार की ओर से कुल 6634 नामों की लिस्ट तैयार की गई है। प्रदेश में कुल 20000 शिक्षक हैं जो बोर्ड की परीक्षा की कॉपी चेक करते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस लिस्ट में उन शिक्षकों के नाम शामिल हैं जिन्होंने कॉपी चेक करने के बाद जो पूर्णांक दिए हैं उसकी गिनती में कम से कम 10 नंबर की गलती पाई गई है।
अलग-अलग राय
इस लिस्ट को दो एडिशन में छापा जाएगा, जिसका नाम है शिक्षण आने परीक्षण। आपको बता दें कि गुजरात बोर्ड हर माह 17000 जरनल छापता है, जिसे हर उस स्कूल को दिया जाता है जो गुजरात बोर्ड से संबद्ध है। आपको बता दें कि गुजरात स्टेट हायर सेकेंडरी टीचर्स फेडरेशन में कुल 35000 सदस्य हैं, इन सभी ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज पटेल का कहना है कि हम जानते हैं बहुत से शिक्षक हैसे हैं जो अपना काम सही से नहीं करते हैं। हमने अपने जिला स्तरीय सेमिनार में भी इन शिक्षकों से कहा था कि वह उत्तर पुस्तिकाओं की इस तरह से जांच करें जैसे कि वह अपने बच्चे की कॉपी चेक कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- इस बार खास होगा पीएम मोदी का भाषण, वरिष्ठ मंत्री तैयार करेंगे स्पीच
अगले साल हो सकती है दिक्कत
वहीं दूसरी तरफ एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स जिसमे प्राइवेट संस्थान भी संबद्ध हैं ने चेतावनी दी है कि नाम उजागकर शर्मिंदा करने का यह फैसला आने वाले समय में मूल्यांकन करने वालों की संख्या में कमी लाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनान चौकसी ने कहा कि यह कदम सही है लेकिन अगर गलती शिक्षक की ओर से जानबूझकर नहीं हुई है तो इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे, शिक्षक कॉपी चेक करने से कतराएंगे और आने वाले समय में मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की कमी का सामना करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें- केरल: 4 लोगों की हत्या के पीछे काला जादू और बदला, शक्तियां वापस पाना चाहता था हत्यारा
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications