गुजरात बोर्ड 10वीं में ऑटो चालक की बेटी का कमाल, हासिल किए 98.31 फीसदी अंक
अहमदाबादः गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) ने सोमवार को दसवीं के परिणाम घोषित कर दिए। इन नतीजों के बाद कई छात्र खुश हुए तो वहीं, कई छात्रों के उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं आए। लेकिन ऑटो चालक शेख मोहम्मद हमजा के घर खुशी की लहर है। ऑटो-रिक्शा चालक की 16 साल की बेटी अफरीन शेख ने 98.31 प्रतिशत अंक हासिल किए।

बेटी की सफलता पर खुश है परिवार
अफरीन डॉक्टर बनाना चाहती हैं। रिजल्ट के बाद अफरीन ने कहा कि, परीक्षा के नतीजों से मैं बहुत खुश हूं। अब मैं साइंस स्ट्रीम में एडमिशन लेने की सोच रही हैं। मैं डॉक्टर बनाना चाहती हूं।'' बेटी की सफलता पर पूरा परिवार खुश है।
डॉक्टर बनाना चाहती हैं अफरिन
अफरीन ने आगे कहा कि मैं डॉक्टर बनाना चाहती हूं, क्योंकि जिस तरह से डॉक्टर लोगों की मदद करते हैं मैं भी ऐसा ही करना चाहती हूं। मेरे परिवार में किसी ने भी डॉक्टर को कैरियर नहीं चुना है। लेकिन अब मैं डॉक्टर बनूंगी।'' कम आय होने के बाद भी अफरीन के पिता ने अपनी बेटी की पढ़ाई में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी। उनका कहना है कि वो अब अपनी बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पैसे जोड़ रहे हैं।

बेटी को पढ़ाना चाहते हैं अफरीन के पिता
सीमित आय वाले अफरीन के पिता खेश मोहम्मद हमजा का कहना है कि वो अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। मैंने कभी भी लड़का और लड़की में फर्क नहीं किया। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे पढ़ाई करें।












Click it and Unblock the Notifications