मुंबई ब्लास्ट के आरोपी अहमद मोहम्मद लंबू को गुजरात एटीएस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। गुजरात पुलिस को मुंबई ब्लास्ट के अहम आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट के आरोपी अहमद मोहम्मद लंबू को गुजरात एटीएस ने गुजरात के धरिया से गिरफ्तार कर लिया है। लंबू को दाउद इब्राहीम का काफी करीबी माना जाता है, उसे एटीएस ने गुरुवार देर रात ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है। लंबू अर्जुन गैंग का सदस्य था, जिसमें मुसाफिर खाना, फिरोज अब्दुल, राशिद खान भी शामिल हैं।

पिछले वर्ष स्पेशल टाडा कोर्ट ने मुंबई सीरियल ब्लास्ट में अबू सलेम और पांच अन्य को दोषी करार दिया था। इन दोषियों में अबू सलेम के अलावा मुस्तफा दोसा, फिरोज अब्दुल, राशिद खान, तहर मर्चेंट, रियाज सिद्दीकी, करीमुल्ला खान शामिल है। इन सभी को देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का दोषी करार दिया गया है। वहीं अबू सलेम को षड़यंत्र रचने और आतंकी गतिविधि का दोषी करार दिया गया है। इस मामले में अब्दुल कय्यूम को कोर्ट ने बरी कर दिया था।
कोर्ट के फैसले के कुछ दिन बाद मुस्तफा दोषी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। दोसा पर भी हत्या और आतंकी गतिविधी का आरोप था, जिसमे कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। इस मामले में एक और आरोपी तहर मर्चेंट भी इसी वर्ष अप्रैल माह में हार्ट अटैक से मर चुका है। मर्चेंट मुंबई की यर्वदा सेंट्र्ल जेल में था, जहां देर रात 3 बजे उसे हार्ट अटैक पड़ा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications