Gujarat Assembly Elections 2022: भाजपा ने जारी की 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, अल्पेश की बदली सीट
Gujarat Assembly Elections 2022: भाजपा ने जारी की 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, अल्पेश की बदली सीट
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दिसंबर में दो चरणों में होने वाले हैं। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है। जिसमें अल्पेश ठाकोर की गांधीनगर दक्षिण सीट दी गई है। उनकी सीट बदली गई है उन्होंने पिछला चुनाव राधनपुर से लड़ा था।

बता दें अल्पेश 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विरोध में चुनाव लड़े थे और 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे।अल्पेश को मिलाकर भाजपा की जारी की गई लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम हैं।
लविंगजी ठाकोर को राधनपुर , डॉ राजुलबेन देसाई को पाटन, वी डी जाला को हिम्मतनगर, रिताबेन पटेल को गांधीनगर उत्तर, बकाजी ठाकोर को कलोल, बाबू सिंह जाधव को वटवा का भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा कमलेश पटेल को पेटलाद, अर्जुन सिंह चौहार को मेहदाबाद, महेश भूरिया को झालोद, जयंतीराठवा को जेतपुर और केयूर रोकडि़या को सयाजीगंज से चुनावी मैदान में उतारा है।
गुजरात की 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट में 178 सीट पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया था।
बता दें गुजरात में दो चरणों में चुनाव होगा जिसमें पहले चरण का चुनाव एक दिसंबर और दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होना है।












Click it and Unblock the Notifications