Gujarat Assembly Elections 2017: नर्मदा में EVM और VVPAT मशीन बूथ पर ही छोड़ गए अधिकारी

नर्मदा। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को संपन्न हो गया। हालांकि इस दौरान एक चौंकाने वाली खबर आई है। एक निजी चैनल की खबर के अनुसार नर्मदा के एक बूथ पर अधिकारियों ने बड़ी लापरवाही दिखाई। अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट मशीन ही नहीं ले गए। स्थानीय लोगों ने मशीनों को जिलाधिकारी के पास पहुंचाया। वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद अयोग ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

800 से ज्यादा ईवीएम और वीवीपीएटी में गड़बड़ी

800 से ज्यादा ईवीएम और वीवीपीएटी में गड़बड़ी

वहीं गुजरात विधानसभा के पहले ही चरण में 800 से ज्यादा ईवीएम और वीवीपीएटी में गड़बड़ी पाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण के लिए 26,865 ईवीएम और 24,689 कंट्रोल यूनिट व वीवीपीएटी का आवंटन किया गया था। जिसमें 164 ईवीएम, 714 वीवीपीएटी और 225 कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी पाई जाने की खबर है।

चुनाव में 2 से 3 प्रतिशत यूनिट में गड़बड़ी आम बात

चुनाव में 2 से 3 प्रतिशत यूनिट में गड़बड़ी आम बात

ईवीएम और वीवीपीएटी में आई गड़बड़ी के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज से निर्वाचन क्षेत्रों में ईवीएम को ब्लू टूथ से कनेक्ट होने का आरोप लगाया है। वहीं, चुनाव आयोग सूत्रों के मुताबिक, चुनाव में 2 से 3 प्रतिशत यूनिट में गड़बड़ी पाना एक आम बात है। उनके अनुसार, मतदान शुरू होने से पहले सुबह 7 से 8 बजे के बीच इस प्रकार की शिकायत आई थी, जिस वजह से मतदान में देरी भी हुई, लेकिन मतदान के दौरान इस प्रकार की कोई शिकायतें नहीं आई।

भरूच जिला कलेक्टर ने कहा...

भरूच जिला कलेक्टर ने कहा...

भरूच जिला कलेक्टर ने इस तरह के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि जब कुछ लोगों ने बताया कि वो जिन्हें वोट दे रहे हैं, वो वोट किसी और को जा रहा है। उन्होंने बताया, 'इस शिकायत के बाद जब पोलिंग ऑफिसर ने शिकायतकर्ताओं से वोट टेस्ट करने को कहा तब वे बिना टेस्ट करके ही पोलिंग बूथ से निकल गए। इसका मतलब स्पष्ट है कि वे लोग झूठ बोल रहे थे।'

70 EVM सूरत में खराब!

70 EVM सूरत में खराब!

70 EVM सिर्फ सूरत के शहरी इलाकों में खराब पाएगा। इसे साथ ही कच्छ से 9, भुज में 9, रौपड़ अब्दासा में 1-1, अमरेली, रजौला और सावरकुंडला में 3-3 और मुंद्रा में 2 EVM खराब पाए गए। राजकोट पूर्व की एक सीट पर मतदान के दौरान मोबाइल से वीडियोग्राफी करने की घटना भी सामने आई, जिसकी शिकायत के बाद जोनल चुनाव अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जहां भी EVM खराब हुए हैं, वहां नए EVM को तुरंत लगाया गया ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। आज 98 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+