Gujarat Assembly Election 2017: हल्दी की रस्म छोड़कर युवती ने किया सूरत में मतदान
सूरत। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में युवा जमकर मतदान कर रहे हैं। 2 बजे तक 32.52 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। कई ऐसे युवा मतदान करने आ रहे हैं जिनकी आज शादी है और वो मतदान करने के लिए दूसरों को प्रेरित भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सूरत के काटाग्राम में एक दुल्हन फेनी पारेख अपनी हल्दी की रस्म के दौरान अपना वोट देने आईं। इस दौरान उन्होंने हमें मतदान देना चाहिए ताकि एक बेहतर राष्ट्र बन सके। फेनी ने कहा कि बाकी काम होते रहेंगे लेकिन मतदान का मौका एक बार ही मिलता है, जिसे नहीं छोड़ना चाहिए।

वहीं भरुच में एक जोड़े ने शादी के बंधन में बंधने से पहले वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। ये कपल अपने शादी के जोड़े में ही मतदान केंद्र पहुंचा।भरुच की बाहुमली बिल्डिंग में सभी की नजरें इन दो लोगों पर थम गईं। ये कपल सात फेरे लेने से पहले अपनी जिम्मेदारी निभाने मतदान केंद्र पहुंचे। दूल्हे ने जहां शेरवानी और पगड़ी पहनी हुई थी, वहीं दुल्हन ने साड़ी और फूलों के गहने पहने हुए थे।इस जोड़े के साथ बाकी परिवार भी वोट डालने आया था। गुजरात का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते भरुच को भारत की कैमिकल कैपिटल भी कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications