ABP Exit Poll: गुजरात में 117 सीटों के साथ भाजपा सरकार, कांग्रेस की फिर से हार

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही विभिन्न टीवी चैनलों के एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। एबीपी न्यूज और सीएसडीएस की तरफ से कराए गए एग्जिट पोल में गुजरात में एक बार से पीएम मोदी का जादू चलता हुआ दिख रहा है। एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा गुजरात में 117 सीटों पर जीत दर्ज करती हुई दिख रही है। यानी की गुजरात में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

काग्रेंस की फिर से हार

काग्रेंस की फिर से हार

वहीं अगर कांग्रेस की बात की जाए तो राहुल गांधी के धुंआधार प्रचार के बावजूद 64 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है। जबकि अन्य को 1 सीट मिलने की उम्मीद है। एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को गुजरात में 49 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है। जबकि 41 प्रतिशत वोट शेयर के साथ कांग्रेस का दूसरे स्थान पर रहने का अनुमान है। अन्य को वोट शेयर का 10 प्रतिशत मिलने का अनुमान है।

एग्जिट पोल की खास बातें-

एग्जिट पोल की खास बातें-

सौराष्ट्र-कच्छ की 54 सीटों में बीजेपी के खाते में 34 सीटें आने की बात कही जा रही है। वहीं कांग्रेस गठबंधन के खाते में 19 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। जबकि अन्य के खाते में एक सीट जानें की उम्मीद हैं।

दक्षिण गुजरात की 35 सीटों के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को बढ़त है। यहां कि 35 सीटों में से 24 सीटें भाजपा के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 11 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं।

उत्तर और मध्य गुजरात में मिलेगी इतनी सीट

उत्तर और मध्य गुजरात में मिलेगी इतनी सीट

उत्तर गुजरात की 53 सीटों के एग्जिट पोल में भाजपा को 35 सीटें और कांग्रेस को 18 सीटें मिलती दिख रही हैं।

मध्य गुजरात में भाजपा को 40 सीटों में से 24 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस के खाते में 16 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+