गुजरात कांग्रेस के 4 विधायकों का इस्तीफा स्पीकार ने किया स्वीकार
नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कांग्रेस पार्टी के 4 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। इन विधायकों के इस्तीफे को गुजरात विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने स्वीकार कर लिया है। इन तमाम विधायकों ने आज 4 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि गुजरात में राज्यसभा चुनाव 2020 हैं। गुजरात में 26 मार्च को राज्यसभा की 4 सीटों पर चुनाव होना है। संख्या बल के हिसाब से 2 सीटों पर बीजेपी और 2 पर कांग्रेस सीधी जीत दर्ज करती नजर आ रही है।

बता दें कि गुजरात राज्यसभा चुनाव में विधायकों का बिखराव ना हो इसके लिए उनकी राजस्थान में बाड़ाबंदी का फैसला किया है। राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र और अब 12 मार्च 2020 से मध्य प्रदेश के विधायक गहलोत की शरण में हैं। कांग्रेस आलाकमान संकट के समय विधायकों की निगरानी के लिए राजस्थान को सबसे सुरक्षित मान रही है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के लिए जयपुर जबकि गुजरात के विधायकों के लिए उदयपुर चुना को है। इसकी एक वजह यह है कि उदयपुर गुजरात से लगता है और वहां पर कई लग्जरी होटल भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications