पाक में बढ़ते अपराध और आतंकवाद के चलते भारत आए 114 लोग, मिली नागरिकता
अहमदाबाद। गुजरात में 114 पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता दी गई है। अब ये लोग पाकिस्तानी नहीं बल्कि भारतीय होंगे। इन सभी लोगों ने पाकिस्तान की नागरिकता छोड़ने का फैसला वहां के हालात देख कर लिया।
अंग्रेजी अखबार अहमदाबाद मिरर के अनुसार 50 वर्षीय नंदलाल ने कहा कि मैं अपने परिवार समेत 16 साल पहले पाक के सिंध से भारत आ दया था। हमने पाक की जमीन और वहां का व्यवसाय, भारत में नई शुरुआत करने के लिए बेच दिया।

Recommended Video

नंदलाल ने कहा कि हम यहां की जीवनशैली से काफी प्रभावित हुए और यहां की नागरिकता के लिए आवेदन कर दिया। नंदलाल के अनुसार पाक से भारत आने की मुख्य वजह वहां बढ़ती अपराध की दर थी। उन्होंने कहा कि हमारे मुस्लिम मित्रों ने भी भारत जाने की सलाह दी थी। बता दें कि नंदलाल, पाक में ऑटो पार्ट्स का बिजनेस करते थे। यहां वो होम रेनोवेशन फर्म चलाते हैं। उनके दो बेटे मेडिकल स्टोर चलाते हैं।
साल 2005 में आए भारत
इसी तरह 59 वर्षीय किशनलाल ने कहा कि वो पत्नी और 4 बेटों संग साल 2005 में भारत आए। उनकी योजना है कि वो भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करेंगे। किशनलाल भी पाक के सिंध से ही भारत आए हैं। उन्होंने पाक में बढ़ते आतंकवाद को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। किशनलाल वहां जनरल स्टोर चलाते थे।
गौरतलब है कि नागरिकता अधिनियम, 1 9 55 के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट (जिला कलेक्टर) को भारतीय नागरिकता मांगने वाले आवेदनों की जांच करने और अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकार हैं।












Click it and Unblock the Notifications