GST ने घटाए 66 प्रॉडक्ट्स के रेट, ट्रैक्टर और कंप्यूटर पार्ट्स के टैक्स रेट घटे
जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद 66 प्रॉडक्ट्स के टैक्स दरों में बदलाव किया गया है।
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े टैक्स सुधार जीएसटी की दरों में एक बार फिर से बदलाव किया गया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद 66 प्रॉडक्ट्स के टैक्स दरों में बदलाव किया गया है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इस बदलाव के बारे में बताते हुए कहा कि 66 प्रॉडक्ट्स के टैक्स दरों में बदवाल किया गया है।

वित्तमंत्री ने कहा कि जीएसटी परिषद ने 66 तरह के प्रोडक्ट्स पर टैक्स की दरें घटाई हैं।इस बैठक के बाद कंप्यूटर पार्ट्स, प्रिंटर, ट्रैक्टर पर जीएसटी की दर 28 की जगह 18 प्रतिशत कर दी गई है। इसके अलावा इंसुलिन, अगरबत्ती पर जीएसटी दर घटाकर 8 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं स्कूल बैग पर टैक्स 28 प्रतिशत रहेगा।
बैठक में 66 वस्तुओं की टैक्स दरों को रिवाइज करने का फैसला किया गया है। इस बैठक के बाद टकर्स दरों को रिवाइज करके किसानों को राहत दी गई है। किसानों को राहत देते हुए काउंसिल ने ट्रैक्टर कंपोनेंट्स पर टैक्स दरों को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है।
हलांकि कई प्रस्तावित वस्तुओं पर टैक्स दरों में बदलाव नहीं किया गया है। सैनिटरी नैपकिन्स पर टैक्स दरों को नहीं बदला गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि उन्हें 133 सामानों पर जीएसटी दर में बदलाव की सिफारिशें मिली थीं।












Click it and Unblock the Notifications