चलती ट्रेन के गेट पर बैठे सोनू सूद ने बनाया वीडियो, अब रेलवे पुलिस ने लगाई क्लास
चलती ट्रेन के गेट पर बैठे सोनू सूद की वीडियो पर अब मुंबई रेलवे मुंबई की प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्विटर पर जीआरपी मुंबई ने उनकी वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।

GRP Mumbai On Sonu Sood Viral Video: कोरोना काल में हर तरह से जरूरतमंदों की मदद करके फिल्मी हिरो से 'रियल हिरो' बने सोनू सूद इन दिनों अपनी एक वीडियो को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां कोरोना के बाद भी अब तक सोनू सूद के मदद करने का सिलसिला जारी है तो दूसरी तरफ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू चलती ट्रेन के दरवाजे के पास बैठकर सफर कर रहे हैं, जिस पर अब जीआरपी मुंबई (GRP Mumbai) ने रिएक्शन देते हुए लोगों को सतर्क किया है।

13 दिसंबर को सोनू सूद ने किया पोस्ट
दरअसल, 13 दिसंबर को सोनू सूद ने ट्विटर पर एक ट्रेन की वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो ट्रेन के गेट के पास बैठकर सफर कर रहे हैं। 22 सेकंड के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर अपने रिएक्शन दिए। 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है। जबकि 33 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं। अब इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई रेलवे पुलिस कमिश्नरेट के ऑफिशियल हैंडल जीआरपी मुंबई ने सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की बात कही है।

जीआरपी मुंबई ने किया ट्वीट
जीआरपी मुंबई ने अपने ट्वीट में लिखा कि, "सोनू सूद फुटबोर्ड पर सफर करना असल जिंदगी नहीं, फिल्मों में 'एंटरटेनमेंट' का जरिया हो सकता है! आइए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें और सभी के लिए 'हैप्पी न्यू ईयर' सुनिश्चित करें। " हालांकि जीआरपी के इस ट्वीट पर यूजर्स कमेंट सेक्शन में सोनू का बचाव करते नजर आए।

यूजर्स ने भी लगाई थी क्लास
इससे पहले सोनू सूद को अपनी वीडियो के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। यूजर ने उनको 'गैर-जिम्मेदार' कहकर ट्रोल करने में लगे।यूजर्स ने एक्टर को इस स्टंट के लिए काफी कुछ कहा। एक यूजर ने लिखा कि आपको ऐसे वीडियो पोस्ट या प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए!












Click it and Unblock the Notifications