'भाजपा के लिए बढ़ रहा प्यार', 5 JDU विधायकों को BJP ज्वाइन करने पर बोले CM एन बीरेन सिंह

नई दिल्ली, 04 सितंबर। बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए से अगल होने और महागठबंधन में शामिल होने के बाद जेडीयू छह में से पांच विधायक शुक्रवार को मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा के लिए प्यार बढ़ता जा रहा है। मैं बिहार में जदयू की स्थिति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता, लेकिन भाजपा जदयू की व्यवस्था से 100 गुना बेहतर है।

CM N Biren Singh

100 बेहतर है JDU से BJP: सीएम एन बीरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बीरेन सिंह ने रविवार को राज्य में जद (यू) के पांच विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'भगवा पार्टी जद (यू) में व्यवस्था से 100 गुना बेहतर है। न केवल जेडीयू के के नेता बल्कि कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।' सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, 'पूर्वोत्तर में भाजपा के लिए प्यार बढ़ता जा रहा है। मैं बिहार में जदयू की स्थिति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता, लेकिन भाजपा जदयू की व्यवस्था से 100 गुना बेहतर है।'

मणिपुर में JDU के 6 में से 5 MLA अब BJP के हुए
बिहार में जेडीयू के कांग्रेस और राजद के साथ 'महागठबंधन' में शामिल होने और वहां फिर से सरकार बनाने के बाद हफ्तों बाद मणिपुर में ये बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला है। जिसमें जेडीयू के छह में से पांच विधायक शुक्रवार को मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल हुए जेडीयू के 5 विधायकों में खुमुचम जॉयकिशन, नगुरसंगलूर सनाटे, मोहम्मद अचब उद्दीन, पूर्व डीजीपी एलएम खौटे और थंगजाम अरुणकुमार शामिल हैं।

BJP पर राजनीतिक दलों को तोड़ने का आरोप
बिहार के सीएम व जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने भाजपा पर अन्य दलों के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'जब हम एनडीए से अलग हुए, मणिपुर के हमारे सभी छह विधायक आए और हमसे मिले और हमें आश्वासन दिया कि वे जदयू के साथ हैं। हमें यह सोचने की जरूरत है कि क्या हो रहा है। वे विधायकों को पार्टियों से अलग कर रहे हैं, क्या यह संवैधानिक है?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+