हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से ड्राइवर के थे अवैध संबंध, साली करती थी मदद, दोनों को नग्न कर किया ये हाल
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में एक नामी हिस्ट्रीशीटर ने अपनी पत्ती के साथ अवैध संबंध रखने के शक में एक युवती और उसके जीजा को किडनैप कर बुरी तरह टार्चर किया। हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ को मिलकर दोनों को नग्न कर बुरी तरह पिटाई की और फिर युवती और उसके जीजा, दोनों के साथ अप्राकृतिक तरीके से गैंगरेप कर वीडियो बनाया। यहां तक कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने दोनों के हाथ और पैर के नाखून भी उखाड़ लिए। दोनों पीड़ितों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्राइवर के साथ पत्नी का अवैध संबंध
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर का नाम अनिल काठी है। अनिल काठी को शक था कि उसकी पत्नी का उसके ड्राइवर के साथ अवैध संबंध है और इस काम में ड्राइवर की साली भी उसका साथ देती है। इस शक के चलते अनिल काठी ने दोनों को सबक सिखाने के लिए अपने दोस्तों के साथ उसका किडनैप कर लिया। अनिल काठी दोनों को शहर के बाहर एक फार्म हाउस पर ले गया जहां उसने दोनों को नंगा कर उनकी बुरी तरह पिटाई की।

अप्राकृतिक तरीके से किया रेप
फॉर्म हाउस पर अनिल काठी ने दरिंदगी की हद पार करते युवती के साथ सभी के सामने रेप किया और फिर अपने दोस्तों के साथ भी गैंगरेप कराया। युवती से गैंगरेप के बाद अनिल काठी ने ड्राइवर के साथ भी अप्राकृतिक तरीके से रेप किया। अनिल काठी के दोस्तों ने भी ड्राइवर के साथ रेप किया। उन्होंने इस पूरी वारदात को वीडियो भी बनाया।

सुबह दोनों को स्टेशन के बाहर फेंका
दोनों के साथ गैंगरेप करने के बाद भी अनिल काठी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनके हाथ और पैर के कुल छह उंगुलियों के नाखून भी उखाड़ दिए। दोनों के साथ दरिंदगी करने के बाद सुबह तड़के तीन बजे के करीब सूरत रेलवे स्टेशन के पास उन्हें फेंक कर आरोपी फरार हो गए। सूरत पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर अनिल काठी और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है।












Click it and Unblock the Notifications