घोड़ी पर बैठकर दूल्हा बोला- पहले से शादीशुदा हूं, फिर हुआ ये
जयपुरः राजस्थान के जयपुर की वृंदावन कॉलोनी में रविवार को एक शादी फिल्मी बन गई। घर वाले शादी की खुशी में नाच रहे थे और खुशियां मना रहे थे। दूल्हा घोड़ी पर बैठा था। बारात कुछ ही दूर चली थी कि पुलिस आ गई और दूल्हे को थाने ले गई। सब हक्के-बक्के हर गए, किसी को समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा क्या हो गया कि पुलिस दूल्हे को लेकर जा रही है। दूल्हे के घर वालों समेत सभी रिश्तेदार भी हैरान थे कि ये सब क्या हो रहा है।

दूल्हे ने किया पुलिस को फोन
लेकिन पुलिस को फोन करने वाला और कोई नहीं बल्कि दूल्हा खुद था। दूल्हे ने पुलिस को फोन करके बुलाया था। दूल्हे ने पुलिस को कहा कि उसके घरवाले उसकी जबरदस्ती दूसरी शादी करा रहे हैं।

10 दिन पहले हो चुकी थी शादी
दूल्हे ने पुलिस को बताया कि उसकी दस दिन पहले कोर्ट मैरिज हो चुकी है। दूल्हे ने कहा कि उसने घरवालों को इस बारे में जानकारी दी लेकिन कोई भी उसकी बात पर यकीन नहीं कर रहा था। जिस कारण से सभी उसकी शादी कराना चाहते हैं। थानाधिकारी गुर भूपेंद्र ने कहा कि रविवार को केंट्रोल रूप के जरिए उन्हें सूचना मिली की झोटवाड़ा की वृंदावन कॉलोनी में एक युवक की जबरदस्ती शादी कराई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे से बातचीत की।

पुलिस ने लिया दूल्हे के पिका को हिरासत में
दूल्हे से बातचीत के बाद दूल्हे को थाने लाया गया, जहां दूल्हे ने सारी बात बताई। युवक की बात सुनने के बाद पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया और दूल्हे को सुरक्षित स्थान पर लाया गया। पुलिस ने बताया कि दूल्हे ने फोन पर बताया था कि मेरे घरवालों को पाबंद करो, वो मेरी दोबारा शादी करा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications