ओडिशा: शादी पर गिफ्ट पैक में दे गया बम, खोलते ही हुआ विस्फोट, दूल्हे और दादी की मौत, दुल्हन गंभीर

शादी के गिफ्ट में दे दिया बम, खोलते ही विस्फोट, दूल्हे समेत तीन की मौत

बोलनगीरः ओडिशा के बोलनगीकर जिले में दूल्हा-दुल्हन को शादी के गिफ्ट में किसी ने गिफ्ट पैक में बम दे दिया। शादी के बाद जब परिवार बैठकर तमाम गिफ्ट को खोलकर देख रहे थे, तभी इस पैकेट को भी खोला गया। जैसे ही ये पैकेट खुला, धमाका हो गया। विस्फोट इतना तगड़ा था कि इसमें दूल्हा और उसकी दादी समेत तीन की मौत हो गई। जबकि दुल्हन जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना बोलनगीर के पाटनगढ़ की है।

शादी के पांच दिन बाद खोले गिफ्ट

शादी के पांच दिन बाद खोले गिफ्ट

पाटनगढ़ के सौम्य शेखर साहू और रीमा साहू की शादी 18 फरवरी को हुई थी। शादी में आए सभी गिफ्ट को एक कमरे में रखा गया था। शादी के तामझाम से निपटने और ज्यादातर मेहमानों के चले जाने के बाद 23 फरवरी की दोपहर को नवविवाहित जोड़ा और परिवार के कुछ दूसरे सदस्य बैठकर गिफ्ट खोलने लगे। इसी दौरान एक गिफ्ट को खोला तो धमाका हो गया। धमाके में घायल दूल्हे, दुल्हन, दूल्हे की दादी ऐक एक अन्य को राउरकेला के अस्पताल ले जाया गया। जहां दुल्हन के अलावा बाकी जख्मियों ने दम तोड़ दिया। दुल्हन का इलाज चल रहा है।

 पार्सल से आया था गिफ्ट!

पार्सल से आया था गिफ्ट!

बताया जा रहा है कि जिस पैकेट में धमाका हुआ वो पार्सल से जरिए भिजवाया गया था। जानकारी के मुताबित रायपुर से एक गिफ्ट पार्सल आया था, जिस पर शादी की मुबारकबाद लिखी हुई थी। इसी गिफ्ट पैक में धमाका होने की बात कही जा रही है। गिफ्ट में कच्चा बम होने की बात कही जा रही है।

पुलिस के हाथ अभी खाली

पुलिस के हाथ अभी खाली

पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस भी इसे अपनी तरह का अलग केस बचता रही है। पुलिस का कहना है कि धमाके किसने कराया और इसके पीछे क्या वजहें है, इसकी जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पाटनगढ़ पुलिस के साथ-साथ विशेषज्ञों की टीम भी इस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+