CPM नेता का बयान, 'पार्टी नेतृत्व को ‘पके हुए बालों’ की जरूरत'

युवा पीढ़ी के पक्ष में पार्टी नेतृत्व में बदलाव की मुखर मांग का सामना कर रही सीपीएम के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी में ‘पके हुए बालों' की जरूरत है। सीपीएम केंद्रीय कमेटी सदस्य और पूर्व वाम मोर्चा सरकार में मंत्री गौतम देब पार्टी में वृद्ध नेताओं की अनदेखी से नाराज है। उनका का कहना है कि आप केवल यह नहीं कह सकते कि ‘पके बालों को हटाओ। पार्टी को उनके अनुभव और बुद्धिमता की जरूरत है।
गौरतलब है कि पहले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनावों में जबरदस्त हार के बाद से सीपीएम नेतृत्व में बदलाव की मांग जोर-शोर से उठ रही है। ऐसे में गौतम देब का बयान नए बहस को जन्म देने के लिए काफी है।












Click it and Unblock the Notifications