जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में पुलिस टीम पर ग्रेनेड अटैक, तीन पुलिसकर्मी घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया। शुरुआत रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जीरो ब्रिज के करीब पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। इस हमले में एक एसआई और दो कॉन्स्टबेल के घायल होने की खबरें हैं। तीनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हमला राजबाग इलाके में स्थित पुलिस चेकपोस्ट पर हुआ है। जिस जगह पर हमला हुआ है वह लाल चौक से कुछ ही दूरी पर है। फिलहाल घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications