नोएडा: पत्नी को सरेआम पीट रहा था दरोगा, वीडियो हुआ वायरल तो किया गया सस्पेंड
नोएडा: पत्नी को सरेआम पीट रहा था दरोगा, वीडियो हुआ वायरल तो किया गया सस्पेंड
ग्रेटर नोएडा: Greater Noida police suspended: ग्रेटर नोएडा के एक पुलिसकर्मी को गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। दरोगा को सस्पेंड इसलिए किया गया क्योंकि उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते दिख रहा है। नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस ने मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। ये पूरा मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील हाइनिश सोसाइटी की है, जहां बुधवार देर रात पुलिसकर्मी ने नशे में अपनी पत्नी को पीटा और उसका विरोध करने पर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट व अभद्रता भी की।

जानें क्या है पूरा मामला
आरोपी पुलिसकर्मी का नाम विकास चौहान है। वह फेज-3 थाने की पर्थला चौकी पर तैनात था। विकास अपनी पत्नी के साथ पंचशील हाइनिश सोसाइटी में रहता है। बुधवार रात लगभग 12.30 बजे पत्नी के साथ महागुन मार्ट जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि सोसाइटी में पार्किंग में कार में सवार होते ही विकास ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया।
जब एक महिला की पिटाई होते अन्य लोगों ने देखा तो सुरक्षाकर्मी उसे बचाने गए लेकिन विकास ने उनके साथ भी मारपीट की और पिस्टल निकालकर दिखाई।
वायरल वीडियो पिस्टल लेकर धमाकते हुए दिखा दरोगा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दरोगा विकास हाथ में पिस्टल लेकर किसी को धमका रहे हैं। जिस वक्त दरोगा अपनी पत्नी को पीटा रहा था, उसी वक्त किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।
सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि हमने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर इस घटना की सूचना दे दी थी। जिसके कुछ देर बाद मौके पर पुलिस आए लेकिन बिना कार्रवाई के ही चले गए थे।
लोगों ने आरोप लगाया है कि दरोगा का मेडिकल नहीं करवाया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि दरोगा ने एक सुरक्षाकर्मी को बुरी तरह पीटा है।












Click it and Unblock the Notifications