ग्रेटर नोएडा डबल मर्डरः पकड़ में आया नाबालिग बेटा, कबूला अपना गुनाह
नोएडा पुलिस ने पहले भी बच्चे पर ही कातिल होने का शक जताया था। पुलिस के मुताबिक कत्ल करने की वजह क्राइम फाइटर गेम को बताया जा रहा है
नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में मां-बेटी के कत्ल की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। पुलिस ने मृतका अंजलि के फरार 15 वर्षीय बेटे को वाराणसी से पकड़ लिया है। उसने पूछताछ में अपनी मां और बहन के कत्ल की बात स्वीकार किया है। शुक्रवार की रात पुलिस ने वारदात के बाद से फरार चल रहे मृतकाअंजलि के बेटे को वाराणसी से बरामद किया। पकड़ में आने के बाद जब पुलिस ने लड़के से पूछताछ की तो उसने अपनी मां और बहन के कत्ल की बात कबूल कर ली। पुलिस ने नाबालिग के पास से उसका मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कत्ल करने की वजह क्राइम फाइटर गेम को बताया जा रहा है।

नोएडा पुलिस करेगी पूछताछ
नोएडा पुलिस ने पहले भी बच्चे पर ही कातिल होने का शक जताया था। पुलिस के मुताबिक कत्ल करने की वजह क्राइम फाइटर गेम को बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक लड़के ने बैट से दोनों की पीट-पीट कर हत्या की थी। अब पुलिस नोएडा में बच्चे से पूछताछ करेगी। बच्चे को घटना स्थल पर भी ले जाया जा सकता है। नोएडा पुलिस की जांच में भी ये बात सामने आई थी कि मृतका अंजलि का बेटा जो जिसकी गिरफ्तारी हुई है वह अग्रेसिव प्रवृति का है।

कत्ल करने की वजह क्राइम फाइटर गेम को बताया जा रहा है
मृतका के परिवार, दोस्तों, इलाके के लोगों और स्कूल में स्टाफ, स्टूडेंट्स से पूछताछ करने पर पता चला है कि अंजलि का बेटा अग्रेसिव प्रवृत्ति का है। उसे गुस्सा ज्यादा आता है। उनके सोशल मीडिया के माध्यम से हर रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड और एनसीआर सहित पूरे देश में उसे तलाश किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक कत्ल करने की वजह क्राइम फाइटर गेम को बताया जा रहा है

ताला तोड़कर घर में घुसी पुलिस
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी टू के टावर जी के फ्लैट नंबर 1446 में लगे ताले को जब तोड़ा गया तो उसमें खून से सनी मां-बेटी की लाश मिली थी। दोनों की इस बेरहमी से हत्या की गई कि देखने वाले सन्न रह गए।ष जब ये वारदात हुई तो घर में कुल तीन लोग थे मां, बेटी और बेटा। मगर दरवाजा खुला तो लाश सिर्फ मां और बेटी की मिली बेटा गायब था। तब से पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे?












Click it and Unblock the Notifications