'आंखों में तेरी अजब सी...' गाने पर पोते ने दादी से साथ किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

नई दिल्ली, 03 अगस्त: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई डांस वीडियो आपको देखने को मिल जाएगा। कोई फनी होता है तो कोई लाजवाब। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक दादी अपने पोते के साथ दिल को खुश कर देने वाला डांस कर रहीं हैं। हालांकि आपको यह थोड़ा फनी जरूर लग सकता है, लेकिन पोते का अपनी दादी के साथ देसी अंदाज में डांस काफी वायरल हो रहा है।

दादी और पोते का छाया डांस

दादी और पोते का छाया डांस

दादी और पोते की जोड़ी का इंस्टाग्राम रील ट्रेंड पर एक साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में 89 साल की बुजुर्ग दादी देसी अंदाज में अपने पोते से साथ डांस करती दिख रही हैं, दरअसल, I don't believe in soulmates कुछ हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पर एक ट्रेंड बन गया था। जिसको लेकर लोग अपनी डांसिंग वीडियो बनाकर डाल रहे हैं।

दादी का मजाकिया और देसी अंदाज

दादी का मजाकिया और देसी अंदाज

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी कैसे मजाकिया और देसी अंदाज में डांस करती नजर आ रहीं हैं और उनका पोता भी उनके अंदाज को बखूबी फॉलो कर रहा हैं। वीडियो में आपको युवक नागिन डांस भी करता हुआ दिखाई देगा, जिसे आमतौर पर शादियों के दौरान देखा जाता है। दादी ने जहां गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है, तो वहीं उनका पोता शर्ट और टाई में नजर आ रहा है।

डांसिंग दादी पर प्यार बरसा रहे लोग

डांसिंग दादी पर प्यार बरसा रहे लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को वीडियो को अंकित जांगिड़ ने शेयर किया है, जो इंस्टाग्राम पर 18.9k फॉलोअर्स के साथ कंटेंट क्रिएटर हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'Found my soulmate in my DADI'। लोगों को यह जोड़ी काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो को एक लाख 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिले चुके हैं। साथ ही 12 हजार से ज्यादा लाइक भी मिले हैं। यूजर्स भी डांसिंग दादी पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+