कासगंज हिंसा पर सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार
कासगंज हिंसा को लेकर सीएम योगी ने शाम को पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
Recommended Video

नई दिल्ली। कासगंज हिंसा पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुप्पी तोड़ी है। सीएम योगी ने कहा है कि सरकार राज्य में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार या अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी, ऐसे कृत्यों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कासगंज हिंसा को लेकर सीएम योगी ने शाम को पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट
कासगंज हिंसा को केन्द्र ने गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार से पूछा है कि आखिर वो क्या वजह थी जिसके चलते इस कदर हिंसा फैली और इसे रोकने में प्रशासन क्यों नाकाम रहा? गृह मंत्रालय ने आगे पूछा है कि समय रहते कासगंज हिंसा को क्यों काबू नहीं किया गया?उधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार राज्य के अंदर किसी भी तरह का अराजकता और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

'कासगंज हिंसा के पीछे पाकिस्तान समर्थकों का हाथ'
भाजपा नेता विनय कटियार ने मंगलवार को कासगंज हिंसा के पीछे पाकिस्तान समर्थकों का हाथ बताया है। विनय कटियार ने कहा कि कासगंज हिंसा के पीछे उन शरारती तत्वों का हाथ है जो पाकिस्तान के समर्थक हैं और तिरंगे का अपमान करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। विनय कटियार ने आगे यह कहा कि योगी सरकार के गठन के बाद यूपी में यह इस तरह की पहली घटना है।

तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में हुई थी कहासुनी
आपको बता दें कि 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में हुई कहासुनी और उसके बाद फायरिंग में चंदन गुप्ता की मौत के बाद ऐसा बवाल हुआ कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में प्रदेश सरकार की तरफ से कई कार्रवाई भी कई गई है लेकिन वो सारे प्रयास अब तक नाकाफी दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications