केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, COVID-19 रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट के निर्यात पर लगाई रोक

नई दिल्ली, 16 अगस्त। जानलेवा महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप झेलने के बाद अब केंद्र सरकार संभावित तीसरी लहर की तैयारी में लगी हुई है। इसी क्रम में सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र ने तत्काल प्रभाव से कोरोना के रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट के निर्यात पर रोक लगा दी। बता दें कि रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट के नतीजों को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे, निर्यात पर रोक लगाने के पीछे इसे ही बड़ी वजह माना जा रहा है।

Govt restricts export of COVID-19 Rapid Antigen Testing Kits with immediate effect

Recommended Video

    Coronavirus: WHO की चेतावनी- Delta Variant जल्द ही दुनिया के लिए बनेगा मेन स्ट्रेन | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत में 19 मई को रैपिड एंटीजन टेस्ट का उपयोग कर कोरोना वायरस के घरेलू परीक्षण को लेकर सलाह जारी की थी। आईसीएमआर ने कोरोना वायरस के लक्षण और संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के लिए घर में ही रैपिड एंटीजन टेस्ट करने की सलाह दी थी। अब केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इसके निर्यात पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार ने यह घोषणा सोमवार की रात को की।

    यह भी पढ़ें: केरल में कैसे कम होंगे कोरोना के मामले? केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्थिति का किया आकलन

    रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से होम टेस्टिंग की सलाह सिर्फ सिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए थी जो हाल ही में कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हों। इस टेस्ट किट का उपयोग माईलैब कोविससेल्फ नाम के मोबाइल ऐप के साथ होता था। इस ऐप को डाउनलोड कर आप टेस्ट किट पर आए नतीजों की जानकारी देकर ऑनलाइन पॉजिटिव या निगेटिव रिपोर्ट पा सकते थे। हालांकि रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के नतीजों को लेकर बीते कुछ समय से सवाल उठाए जा रहे हैं। भोपाल में ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां टेस्ट किट ने कोरोना संक्रमित हुए चार लोगों को निगेटिव दिखाया जबकि सीटी स्कैन कराने पर पुष्टि हुई कि कोरोना 70 फीसद फेफड़ों को संक्रमित कर चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+