केरल में कैसे कम होंगे कोरोना के मामले? केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्थिति का किया आकलन
केरल में कैसे कम होंगे कोरोना के मामले? केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्थिति का किया आकलन
नई दिल्ली, 16 अगस्त: देश में कोरोना वायरस के मामले फिलहाल सबसे ज्यादा केरल से आ रहे हैं। केरल में बढ़ते कोविड-19 मामलों की स्थिति का जमीनी आकलन करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज (16 अगस्त) ने केरल का दौरा करेंगे। मनसुख मंडाविया के साथ केरल राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के प्रमुख डॉ सुजीत के सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी मौजूद थे। आज के बाद मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में भाग लेने के लिए असम भी जाएंगे। सोमवार को मनसुख मंडाविया ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के साथ कोवलम में मुलाकात की है। इस बैठक में मनसुख मंडाविया ने सीएम पिनाराई विजयन से जमीनी स्थिति के बारे में जाना है।

मनसुख मंडाविया आज एचएलएल, त्रिवेंद्रम में कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। मनसुख मंडाविया इसके अलावा सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का भी दौरा करेंगे। केरल से फिलहाल देश के 51.5 फीसदी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल में 13.97 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है।
वर्तमान में केरल में 1.80 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। देश में एक लाख से अधिक एक्टिव केस सिर्फ केरल में ही हैं। केरल में कोरोना से अब तक 18,499 लोगों की मौत हुई है। केरल के 11 जिलों से सबसे ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं।
मनसुख मंडाविया 17 अगस्त को असम के गुवाहाटी का दौरा करने वाले हैं और पूर्वोत्तर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मेघालय और मिजोरम दो ऐसे राज्य हैं जहां से भी कोविड-19 मामले अधिक आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications