जानें उन बहादुर सैनिकों के नाम जो सियाचिन हिमस्खलन में हुए शहीद

नयी दिल्ली। बीते 3 फरवरी को दुनिया के हाइएस्‍ट वॉर जोन सियाचिन में हुए हिमस्खलन वाले स्थान पर अतिरिक्त विशेष उपकरणों और टीमों की तैनाती के साथ बचाव अभियान जारी है। सरकार की तरफ से अब हिमस्खलन के दौरान लापता हुए दस सैनिकों को मृत मान लिया गया है। सरकार ने अब उन बहादुर सिपाहियों का पूर्ण विवरण जारी किया है।

Govt releases names of 10 soldiers who killed in Siachen avalanche
शहीद हुए सियाचिन के सुपर सोल्जर्स के नाम
  1. सूबेदार नागेश टीटी, निवासी गांव- तेजूर, जिला- हसन, कर्नाटक।
  2. हवलदार इलुमलाई एम, निवासी गांव- दुक्कम पराई, जिला- वेल्लोर, तमिलनाडु।
  3. लांस हवलदार एस कुमार, निवासी गांव- कुमानन थोजु, जिला- टेनी, तमिलनाडु।
  4. लांस नायक सुधीश बी, निवासी गांव- मोरोईथुरूथ, जिला- कोल्लम, केरल।
  5. लांस नायक हनुमानथप्पा कोप्पड, निवासी गांव- बेतादुर, जिला- धारवाड़, कर्नाटक।
  6. सिपाही महेश पीएन, निवासी गांव- एचडी कोते, जिला- मैसूर, कर्नाटक।
  7. सिपाही गणेशन जी, निवासी गांव- चोक्काथेवन पट्टी, जिला-मदुरै, तमिलनाडु।
  8. सिपाही राम मूर्ति, निवासी गांव- गुडीसतना पल्ली, जिला- कृष्णा गिरि, तमिलनाडु।
  9. सिपाही मुश्ताक अहमद एस, निवासी गांव-परनापल्ले, जिला-कुरनूल, आंध्र प्रदेश।
  10. सिपाही नर्सिंग सहायक सूर्यवंशी एसवी, निवासी गांव- मसकरवाड़ी, जिला-सतारा, महाराष्ट्र

पीएम मोदी ने दी श्रद्धाजंली

सियाचिन में हुए हिमस्खलन में 10 जवानों की मौत की आशंका की पुष्टि करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘सियाचिन में सैनिकों का मारा जाना दुखद है। मैं उन वीर सैनिकों को सलाम करता हूं जिन्होंने देश के लिए प्राण दिए। उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं।'

क्या कहा रक्षा मंत्री पर्रिकर ने

रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्‍होंने कहा, हमारे बहादुर सैनिक जो सियाचिन पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए उनके और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। उनके परिजनों की देखभाल हमारा कर्तव्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+