भारत-चीन तनाव: अधीर रंजन चौधरी बोले- हमें जवानों के सम्मान में बोलने नहीं दिया, चर्चा से डरती है सरकार

नई दिल्ली। चीन से तनाव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में बयान दिया। राजनाथ सिंह जब संसद में बयान दे रहे थे, उस दौरान कांग्रेस के सांसदों ने वॉकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, सरकार चर्चा से बच रही है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि पार्टी चाहती है कि सरकार प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श की परंपरा का पालन करे। 1962 के युद्ध में, अटल बिहारी वाजपेयी ने युद्ध पर चर्चा की मांग की थी। तब पीएम जवाहर लाल नेहरू ने संसद में दो दिनों की चर्चा के लिए सहमति दी थी। हम चाहते थे कि इसी परंपरा का पालन किया जाए।

Govt fears Congresss questions, says Adhir Ranjan Chowdhury

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम चर्चा की मांग शुरू दिन से कर रहे हैं। जब पता चला कि चर्चा करने नहीं देंगे तो हमने अपनी बात रखने का हर संभव प्रयास भी किया। इनकी एक के बाद एक मीटिंग तो होती हैं पर कोई नतीजा नहीं निकलता। कांग्रेस सांसद ने कहा कि, 190 नियम के तहत, मैंने दो नोटिस दिए थे लेकिन हमारी दलीलों को अनसुना कर दिया गया। हमें अनुमति नहीं दी गई क्योंकि सरकार को हमारे सवालों से डर लग रहा है।

उन्होंने सवाल किया, राजनाथ सिंह ने सदन में जवानों के सम्मान में प्रस्ताव रखा तो प्रधानमंत्री को सदन में होना चाहिए था। वह सदन में मौजूद क्यों नहीं थे? चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा से डरती है क्योंकि उसके पास कोई जवाब नहीं है। हमारी मांग सिर्फ एक ही है कि देश हमारा भी है, ये देश सिर्फ राजनाथ सिंह जी का नहीं, ये देश हम सबका है। कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हमारे नेता अधीर रंजन चौधरी सैनिकों को एकजुटता का संदेश देना चाहते थे और चीन को कड़ी चेतावनी देना चाहते थे कि वे हमारे धैर्य की परीक्षा न लें। सरकार को लगता है कि केवल वो ही सेना के समर्थन में बोल सकती है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारत-चीन सीमा रेखा पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की खिंचाई की। कांग्रेस के सांसदों ने रक्षा मंत्री के बयान के बाद आसन से बोलने की अनुमति नहीं मिलने पर सदन से वाकआउट किया और संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ सांसदों ने हाथों में तख्तियां ले रखीं थी जिन पर मन की बात बहुत सुनी, अब चीन की बात हो' लिखा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+