आधार की वजह से नहीं मारी जाएगी किसी भी गरीब की सब्सिडी: रविशंकर प्रसाद
केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि आधार व्यवस्था लागू किए जाने से किसी भी गरीब की सब्सिडी नहीं मारी जाएगी।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कई सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। सरकार द्वारा आधार को अनिवार्य किए जाने को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमले कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि आधार को लेकर किसी भी गरीब की सब्सिडी नहीं मारी जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे मिड डे मील का मामला हो या कोई और योजना, किसी योग्य व्यक्ति को आधार कार्ड की अनिवार्यता की वजह से अपनी सब्सिडी नहीं खोनी पड़ेगी।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में कहा कि आधार लागू होने की वजह से किसी गरीब को अपनी सब्सिडी खोनी नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आधार व्यवस्था लागू करने से सिर्फ एलपीजी सब्सिडी में ही सरकार को 50 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत की इस योजना को दुनिया लोहा मान चुकी है। वर्ल्ड बैंक से लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ भी भारत की इस आधार कार्ड अनिवार्यता योजना की तारीफ कर चुकी है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इसे यूपीए सरकार ने शुरू किया, लेकिन इसमें सुधार के बाद इसके अच्छे नतीजे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने आधार आंकड़ों की सुरक्षा को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications