MUDA घोटाले में राज्‍यपाल ने सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने को दी मंजूरी, सीएम ने दिया ये रिएक्‍शन

MUDA Land Scam: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) साइट आवंटन घोटाले के संबंध में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। जिस पर उपमुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

cm Siddaramaiah

कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा कथित MUDA घोटाले में मुकदमा चलाने की अनुमति देने पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा "पूरा मंत्रिमंडल, पार्टी आलाकमान, सभी विधायक, एमएलसी, लोकसभा और राज्यसभा सांसद मेरे साथ हैं।

बता दें कर्नाटक के राज्यपाल ने जिस केस पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। ये फैसला सीएम सिद्धारमैया के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों के बाद लिया गया है।

राज्यपाल की मंजूरी कार्यकर्ता अब्राहम द्वारा दायर की गई शिकायत पर आधारित है, जिन्होंने सिद्धारमैया और उनके परिवार पर करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था।

राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कहा "राज्यपाल के तौर पर मैंने सिद्धारमैया के खिलाफ अभियोजन अनुरोध को मंजूरी दे दी है।"

यह कदम भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा आरोपों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद उठाया गया है। रिपोर्ट में भूमि आवंटन में अनियमितताओं और धन के दुरुपयोग को उजागर किया गया है, जिससे राज्य के खजाने को काफी नुकसान हुआ है।

अब्राहम की शिकायत में सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती और बेटे एस यतींद्र को अवैध भूमि आवंटन का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। इन आवंटनों से कथित तौर पर राज्य को 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। अब्राहम की शिकायत में कई सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भी आरोप शामिल हैं जो कथित तौर पर इन अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+