'48 महीने vs 48 साल' नारे के साथ अपने 4 साल का जश्न मनाएगी मोदी सरकार

नई दिल्लीः एक तरफ राहुल गांधी ने पीएम बनने की इच्छा जताई है तो वहीं दूसरे ओर मोदी सरकार अपनी चौथी सालगिरह पर मेगा उत्सव की तैयारी कर रही है। इस मौके पर मोदी सरकार अपने चार साल के काम को जनता को बताने के साथ-साथ, कांग्रेस पर निशाना साधने की तैयारी भी चल रही है। '48 सालों की तुलना में 48 महीने' का नारा अभी से दिया जाने लगा है।

पीएम मोदी ने साधा था गांधी परिवार पर निशाना

पीएम मोदी ने साधा था गांधी परिवार पर निशाना

एक रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि एक परिवार ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर 48 सालों तक देश पर राज किया है। इसी दौरान पीएम मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार का हवाला दिया था।

 '48 सालों की तुलना में 48 महीने' नारे से किया जाएगा कांग्रेस पर हमला

'48 सालों की तुलना में 48 महीने' नारे से किया जाएगा कांग्रेस पर हमला

राजनीति के जानकारों का कहना है कि '48 सालों की तुलना में 48 महीने' का नारा इसलिए भी दिया जा रहा है क्योंकि हाल ही में राहुल गांधी ने पीएम पद पर दावेदारी ठोक दी। इस नारे के साथ एक तरफ तो पीएम मोदी अपने चार साल के कामों का हिसाब देंगे, वहीं 48 साल के राज पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना भी साधा जाएगा।

हर मंत्रालय को बनानी होगी एक वीडियो

हर मंत्रालय को बनानी होगी एक वीडियो

अपने आपको भ्रष्टाचार मुक्त बताते हुए मोदी सरकार यूपीए सरकार के कार्यकाल में बड़े स्तर पर हुए भ्रष्टाचार पर निशान साधेगी। बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों को आदेश दिए गए हैं कि सभी मंत्री अपने रिपोर्ट कार्ड देंगे। हर मंत्रालय को अपनी उपलब्धियों की एक छोटी वीडियो क्लिप्स बनाने को कहा गया है।

अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएगी मोदी सरकार

अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएगी मोदी सरकार

देश के हर घर तक बिजली पहुंचाने, राजमार्ग मंत्रालय ने रोजाना 28 किलोमीटर सड़क बनाने आदि जैसे कार्यों के बारे में बताया जाएगा। गरीब घरों में गैस कनेक्शन देने की उपलब्धि को भी बताया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+