अब 21 नहीं, बल्कि सिर्फ 6 दिनों में प्रिंटिंग प्रेस से बैंकों तक पहुंचेगा कैश

सरकार ट्रांसपोर्टेशन के सारे तरीके इस्तेमाल कर रही है, जिसमें हेलिकॉप्टर और एयरफोर्स के प्लेन भी शामिल किए गए हैं।

नई दिल्ली। सरकार ने लोगों को हो रही कैश की दिक्कत को समझते हुए कैश को प्रिंटिंग से लेकर बैंक तक पहुंचाने के समय को 21 दिनों से घटाकर 6 दिन करने की पूरी योजना बना ली है। इसके लिए सरकार ट्रांसपोर्टेशन के सारे तरीके इस्तेमाल कर रही है, जिसमें हेलिकॉप्टर और एयरफोर्स के प्लेन भी शामिल किए गए हैं।

note ban

सरकार को उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में सारी स्थिति सामान्य हो जाएगी। सरकार न सिर्फ शहरी इलाकों में कैश की समस्या से निपटने की तैयारी में है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी कैश पहुंचाना सुनिश्चित करने जा रही है।

उच्च सरकारी सूत्रों के अनुसार सभी आर्थिक गतिविधियां 15 जनवरी तक सामान्य हो जाएंगी। 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने से सरकार को जो आय होगी, उसका इस्तेमाल बैंकों के रीकैपिटलाइजेशन, इंफ्रांस्ट्रक्टर बनाने में और सेना के लिए एडवांस वेपन सिस्टम के लिए किया जाएगा।

9 नवंबर से बंद हैं नोट

आपको बता दें कि सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को 9 नवंबर से बंद कर दिया है और इनके बदले 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए हैं। साथ ही अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, दूध बूथ, पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर 24 नवंबर तक पुराने नोट चलाए जाने की छूट दी है।

देश के बहुत सारे एटीएम नए नोटों के हिसाब से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वह से अधिकतर एटीएम बंद रहते हैं और जो खुलते हैं उनके सामने लंबी लाइनें लगती हैं।

बैंकों के सामने भी लंबी कतारें लग रही हैं। सरकार ने अपने पुराने नोट प्रतिदिन 2000 रुपए के हिसाब से बदलने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+