मोदी सरकार का तोहफा, उज्जवला योजना में अब हर सिलेंडर पर मिलेगी 300 रुपए की सब्सिडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी राशि 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति एलपीजी सिलेंडर करने का फैसला किया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। रक्षा बंधन के मौके पर गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की गई थी। आज से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की सब्सिडी 200 रुपए से बढ़ाकर 300 की जा रही है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक सरकार योजना के लाभार्थियों को घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देती थी। जिसके चलते उन्हें 900 रुपए की कीमत वाला सिलेंडर 700 रुपए का मिल रहा था। अब 100 रुपये की सब्सिडी और बढ़ाए जाने के बाद कुल सब्सिडी 300 रुपये की हो गई है। जिसके चलते इस योजना को लाभार्थियों को एलपीजी का गैस सिलेंडर 600 रुपए का मिलेगा।
बीते 37 दिनों में केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम में दूसरी बार दाम कम किए हैं। जिसका फायदा 10 करोड़ लाभार्थियों को दिया जाएगा। केंद्र सरकार की ओऱ से बढ़ाई गई इस सब्सिडी को आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं कैबिनेट ने वन देवता के नाम पर तेलंगाना में केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय खोलने को भी मंजूरी दी। ये सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी 889 करोड़ की लागत से खुलेगी। कैबिनेट ने सेंट्रल टर्मरिक बोर्ड बनाने को भी मंजूरी दी। पीएम मोदी ने इसका ऐलान भी तेलंगाना में किया था।
-
LPG Price Today: 'देश में 60 दिनों का स्टॉक', सरकार के दावे के बीच जानें आज क्या है सिलेंडर का रेट? -
LPG New Rules: बदल जाएगा आपका गैस कनेक्शन? PNG से इनकार किया तो क्या कट जाएगी LPG सप्लाई, समझें क्या है नियम -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
New LPG Gas Connection: नया गैस कनेक्शन चाहिए? अब घर बैठे भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस -
LPG Crisis: क्या गैस संकट बिगाड़ेगा चार धाम यात्रा का प्लान? संकट के बीच कहां से आएंगे इतने लाख सिलेंडर? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Fact Check: अब 35 दिन से पहले बुक नहीं होगा सिलेंडर? क्या है वायरल वीडियो का सच? -
Mumbai Dabbawala Crisis: गैस की कमी ने 150 साल पुरानी 'अंगीठी' को ठंडा कर दिया, कमाई आधी रह गई-Oneindia Report -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications