अंदर के आदमी ने लीक की थी 2000 रुपए की तस्वीर, जांच शुरू

सरकार ने 2000 रुपए के नोट जारी करने का कोई इशारा भी नहीं किया था। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर 2000 रुपए के नोट की तस्वीर धड़ल्ले से शेयर हो रही थी।

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने देश के नाम संदेश देते हुए 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि बाजार में 11 नवंबर से 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे।

2000 rupees

अब सरकार इस बात की जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर पीएम मोदी द्वारा 2000 रुपए का नोट जारी किए जाने की घोषणा से पहले ही 2000 रुपए के नोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर कैसे जा पहुंची।

पूरी तरह से गुप्त थी जानकारी

दरअसल, 500 और 1000 रुपए के नोटों को बैन करने का फैसला मोदी सरकार ने कुछ महीने पहले ही ले लिया था, तभी इसके तहत नए नोटों की छपाई की गई, लेकिन मोदी सरकार का ये फैसला बहुत ही गुप्त था, जिसकी भनक सिर्फ चंद लोगों को ही थी।

सरकार ने 2000 रुपए के नोट जारी करने का कोई इशारा भी नहीं किया था। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर 2000 रुपए के नोट की तस्वीर धड़ल्ले से शेयर हो रही थी और लोग इसे लेकर अलग-अलग बातें भी कर रहे थे।

अंदर के आदमी ने लीक की फोटो

सूत्रों का मानना है कि अगर 2000 रुपए के नए नोट की तस्वीर सोशल मीडिया में लीक हुए है, तो यह काम अंदर के ही किसी व्यक्ति का है। कुछ महीने पहले जब इन नोटों की प्रिंटिंग शुरू हुई, तो उन्हीं में से किसी ने इस नोट की तस्वीर खींचकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दोषी को माफ नहीं किया जाएगा

सरकारी सूत्रों की मानें तो इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है कि आखिर किसने 2000 रुपए के नोट की तस्वीर को सोशल मीडिया में लीक किया था।

इस कार्रवाई में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने कहा कि जहां एक ओर सरकार सिस्टम को साफ करने में जुटी हुई है वहीं इस तरह का काम माफी के लायक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+