सरदार पटेल नेशनल यूनिटी अवॉर्ड के आवेदन की तिथि बढ़ी, इस वजह से गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से देश में 17 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। लॉकडाउन की वजह से सभी सरकारी कामकाज ठप हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने सरदार पटेल नेशनल यूनिटी अवॉर्ड को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत इस अवार्ड के लिए नामांकन की तारीक 30 जून 2020 तक बढ़ा दी गई है। इस बारे में सोमवार को गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया।

Sardar Patel

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल गुजरात के केवड़िया में आयोजित पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन में इस सम्मान की घोषणा की थी। सरकार पटेल की प्रतिमा 'यूनिटी स्टैच्यू' यहीं स्थित है। ये पुरस्कार पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने वाले व्यक्ति या संस्थान को दिया जाएगा। गृह मंत्रालय के मुताबिक भारत का कोई भी नागरिक या संस्थान इस सम्मान के लिए धर्म, संप्रदाय, जाति, लिंग, जन्म स्थान, रोजगार के आधार पर बिना किसी भेदभाव के इसके लिए योग्य है। सम्मान पाने वालों के नाम भारत के राजपत्र में प्रकाशित होंगे और राष्ट्रपति के निर्देश के अनुसार सम्मान पाने वाले सभी लोगों के नाम की सूची रखी जाएगी। यह सम्मान कमल के पत्ते के आकार का होगा। गृह मंत्रालय ने इस सम्मान के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन अब लॉकडाउन को देखते हुए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून कर दी गई है।

गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा
पीएम मोदी ने सरदार वल्‍लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची स्‍टेचयू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया था। आज यह विश्‍व की सबसे ऊंची मूर्ति है। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे, तभी उन्‍होंने पहली बार इसकी कल्‍पना की थी। 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' ने टाइम मैगजीन की साल 2019 की 100 सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में भी स्थान बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+