Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Coronavirus: सरकार ने सीनियर सिटीजन के लिए जारी की एडवाइजरी, बताया इस वक्त क्या करें और क्या नहीं

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में लगातार बढ़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले दस हजार के करीब पहुंच गए है। इस वायरस से सबसे ज्यादा खतरा सीनियर सिटिजन को होता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एडवाइजारी कर उन्हें सलाह दी है कि ऐसे वक्त में उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

 सीनियर सिटिजन के लिए सलाह

सीनियर सिटिजन के लिए सलाह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से देश के सीनियर सिटिजन के लिए यह एडवाइजरी जारी कर उन्हें सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण में वो खुद को कैसे सुरक्षित रखें इसकी जानकारी दी है। बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए उन्हें इस वक्त क्या करना चाहिए और क्या नहीं इसकी भी जानकारी साझा की है। सरकार ने कहा है कि 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों में कोरोना वायरस का खतरा सबसे ज्यादा है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा जो लोग पहले से डायबिटीज, हाई बीपी या अन्य किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें भी खुद को इस वक्त अधिक सुरक्षित रखना चाहिए।

 इस वक्त क्या करना चाहिए

इस वक्त क्या करना चाहिए

  • लॉकडाउन के समय सीनियर सिटिजन को सलाह दी गई है कि वो घरों से बाहर न निकलें।
  • अपना और अपने आसपास सफाई रखें।
  • घर के भीतर रहकर खुद को एक्टिव रखें।
  • योग व हल्के व्यायाम करते रहें।
  • नाक-मुंह को ढककर रखें
  • गर्मी में पर्याप्त पानी पिएं।
  • समय-समय पर हाथ धोते रहें।
  • चश्मा व अन्य रोजाना काम में आने वाली चीजें भी साफ करते रहें।
  • घर का बना पौष्टिक खाना खाएं और इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए ताजा जूस पिएं।
 इस दौरान क्या न करें

इस दौरान क्या न करें

  • घर से बाहर वॉक या घूमने न निकलें।
  • अपनी मर्जी से कोई भी दवा नहीं लें।
  • किसी से हाथ या गले नहीं मिलें।
  • घर में एकदम अकेले , आइसोलेट होकर भी न रहें।
  • अगर किसी से मिलना बहुत जरूरी हो, तो उससे कम से कम 1 मीटर की दूर रहें।
  • सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखें।
  • जहां तक संभव हो मोबाइल से दूर रहें।
  • अपनी चीजें दूसरों को न छूने दें।
  • छींकने या खांसने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
  • बार-बार आंख, नाक व चेहरे को नहीं छूएं।
  • फिलहाल रुटिन चेकअप के लिए अस्पताल जाने से बचें। डॉक्टर से टेलीफोन पर परामर्श लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+