राम मंदिर नहीं, पर अयोध्या में बन रहा है भव्य राम म्युज्यिम

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हालांकि अभी अयोध्या में राम मंदिर बनना दूर की संभावना है, पर सरकार अयोध्या में राम का म्युज्यिम बनाने को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है।

इसे दिल्ली और अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिरों की तरह से बनाने का प्रस्ताव है। इसको लेकर काम चालू हो चुका है। राम म्युज्यिम में राम के जीवन को विस्तार से दिखाया जाएगा। सारा म्युज्यिम हाई-टेक बनेगा। ये अयोध्या में विवादित स्थान से हटकर होगा।

भारत सरकार का संस्कृति विभाग इस बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि सरकार अयोध्या को देश के एक अति खास कल्चलर सेंटर के रूप में विकसित करने का मन बना चुकी है। सरकार की चाहत है कि अयोध्या और इसके आसपास भगवान राम से जुड़े दूसरे स्थानों को भी विकसित कर दिया जाए।

वीएचपी ने किया देशभर से अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पत्थर इकट्ठे करने का ऐलान

महत्वपूण है कि भाजपा और संघ परिवार से जुड़े संगठनों की तरफ से बीच-बीच में राम मंदिर के निर्माण की मांग होती रही है। सूत्रों का कहना है कि सरकार को लगता है कि कम से कम देश की जनता तो राम म्युज्यिम देने में देरी नहीं की जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+