कोरोना संकट में छात्रों को सरकार ने दी बड़ी राहत, CBSE ने सिलेबस को 30% किया कम

नई दिल्ली। देश-दुनिया में फैली कोरोना वायरस महामारी ने छात्रों की पढ़ाई को भी प्रभावित किया है, ऐसे में सीबीएसई छात्रों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई को कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए सिलेबस को संशोधित करने और पाठ्यक्रम भार को कम करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने मुख्य विषयों को बरकरार रखते हुए स्कूल सिलेबस को 30 प्रतिशत तक तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया है। डॉ. रमेश पोखरियाल ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Recommended Video

    CBSE Syllabus : 9th से 12th तक का सिलेबस 30% कम | CBSE Academic Year 2020-2021 | वनइंडिया हिंदी
    Government gives big relief to students in Corona crisis CBSE reduces syllabus by 30 Percent

    केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर कहा, वर्तमान में चल रहे COVID-19 संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने मुख्य विषयों को बरकरार रखते हुए स्कूल सिलेबस को 30 प्रतिशत तक तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को पाठ्यक्रम को संशोधित करने और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम भार को कम करने की भी सलाह दी है। रमेश पोखरियाल ने बताया, इस सिलसिले में कुछ हफ्ते पहले सभी शिक्षाविदों से उनके सुझाव मांगे गए थे, मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि हमें 1500 से अधिक सुझाव मिले।

    बता दें के पिछले महीने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने महामारी से होने वाले नुकसान के लिए सभी ग्रेड के लिए पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कमी की थी। कोरोना वायरस संकट में केंद्र सरकार ने देशव्यापी कक्षा बंद की घोषणा की थी जिसके बाद से देश भर के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को 16 मार्च से बंद कर दिया गया है। 24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद अब देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन स्कूल-कॉलेजों को अभी बंद रखने का फैसला किया गया है। ICSE और ISC वार्षिक परीक्षा आयोजित करने वाले काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड ने पिछले सप्ताह अगले शिक्षा-वर्ष के लिए पाठ्यक्रम में 25 प्रतिशत की कमी करने का निर्णय लिया है।

    यह भी पढ़ें: कानपुर एनकाउंटर में शहीद दरोगा महेश यादव के घर पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कहा- किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+