कानपुर एनकाउंटर में शहीद दरोगा महेश यादव के घर पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कहा- किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा
रायबरेली। डिप्टी सीएम और जिले के प्रभारी मंत्री डा. दिनेश शर्मा मंगलवार को कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए दरोगा महेश यादव घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद दरोगा महेश यादव को श्रध्दांजलि दी। साथ ही कहा, 'इस कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके गैंग के सदस्यों को किसी भी किमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वो पुलिसकर्मी ही क्यों ना हो। इस दौरान शहीद महेश यादव के बेटे ने डिप्टी सीएम से सीबीआई जांच की मांग की।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में बहुत बड़ा अभियान चला गया था, ये (विनय दुबे) कैसे बचा रहा। इस बात की भी जांच की जाएंगी। बताया कि पुलिस और एसटीएफ उसके पीछे लगी हुई है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कानपुर में एक वीभत्स हत्याकांड हुआ है, जिसमें हमारे 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे, उसमें से एक हमारे महेश यादव भी शामिल है।
Recommended Video
कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक करोड़ रुपए शहीद के परिजनों के लिए भेज है, जिसमें उनके पिता को और 80 लाख रुपए उनकी पत्नी को है। साथ ही शहीद महेश यादव की पत्नी को पेंशन और परिवार के एक सदस्य की नौकरी देने का आश्वासन दिया है। वहीं, शहीद महेश यादव के परिजनों ने कहा, अभी बेटा पढ़ना चाहता है इसलिए उसे एक-दो साल का अवसर मिलना चाहिए। जिलाधिकारी को हमने कह दिया है कि उसे अवसर मिले जिससे वो अपनी पढ़ाई पूरी करके आगे नौकरी पा सके।
उधर, शहीद महेश यादव के बेटे विवेक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से कहा कि आप जानते हैं कि अपराधी के साथ कई नेता और बड़े अफसरों का भी नाम शामिल है। इसलिए हमे प्रशासन की जांच पर भरोसा नहीं है। हमने सीबीआई जांच की मांग की है, ताकि दुबारा किसी पुलिस वाले के साथ ऐसी घटना नहीं हो सके। इस दौरान डिप्टी सीएम ने सीबीआई जांच का आश्वासन दिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications