इन 'खास' लोगों के लिए आधार कार्ड बनवाने की सीमा बढ़ी

इन खास लोगों के लिए आधार कार्ड बनवाने की सीमा बढ़ी

नई दिल्ली। जो गरीब महिलाएं मोदी सरकार की मुफ्त एलपीजी कनेक्शन योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं, उनके लिए मोदी सरकार एक खुशखबरी लेकर आई है। मोदी सरकार ने मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के लिए आधार बनवाने की समयसीमा को और अधिक बढ़ा दिया है। मोदी सरकार ने इस सीमा को अब 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

पहले मोदी सरकार ने इसके मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के लिए आधार कार्ड बनवाने की सीमा 31 मई रखी थी, लेकिन अब सरकार ने इस 4 महीने तक बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि शुरू में मोदी सरकार ने कहा था कि अगर किसी व्यक्ति के पास आधार नहीं है और वह उज्जवला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना चाहता है तो पहले उसे आधार कार्ड बनवाना होगा।

शुक्रवार को पेट्रोलियम और नेचुरल गैस ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के लिए आधार बनवाने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। अगर आप भी एक महिला हैं, जो मुफ्त एलपीजी कनेक्शन लेना चाहिती हैं तो आपके लिए मोदी सरकार की तरफ से यह खुशखबरी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+