सरकार ने नहीं दी सुरक्षा तो हेलमेट पहनकर प्याज बेच रहे कर्मचारी, सस्ते के चक्कर में चले थे पत्थर

नई दिल्ली। प्याज के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं, बाजार में लोग 80 से 100 रुपये प्रति किलो प्याज खरीदने को मजबूर हैं। बिहार में हालात कुछ ज्यादा ही खराब हैं, हाल ही में वहां सस्ते में प्याज खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और दो गुटों के आपस में भिड़ने से प्याज वितरण कर रहे कर्मचारियों को भी चोटे आईं। दरअसल, बिहर में प्याज की किल्लतों को देखते हुए बिस्कोमान के कर्मचारी लोगों को सस्ती दरों में प्याज मुहैया करा रहे हैं, पिछले दिनों हुए पत्थरबाजी को देखते हुए कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना मुनासिब समझा।

पत्थरबाजी में कर्मचारी को आई चोट

पत्थरबाजी में कर्मचारी को आई चोट

शनिवार को बिहार के आरा जिले में बिस्कोमान के कर्मचारियों ने लोगों को सस्ते में प्याज दिए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्याज खरीदने के लिए महिलाएं और पुरुष लंबी कतार में खड़े हैं। हेलमेट पहन कर प्याज बेचने की वजह पूछने पर बिस्कोमान के कर्मचारी मनीष ने बताया कि पिछले दिनों भोजपुर में प्याज वितरण के दौरान हुई पत्थरबाजी में उनका एक कर्मचारी भी घायल हो गया था। मामला इतना बढ़ गया कि हमें प्याज से भरी गाड़ी लेकर भागना पड़ं, अगर हम ऐसा नहीं करते तो लोग प्याज लूट सकते थे।

सरकार की तरफ से नहीं मिली मदद

सरकार की तरफ से नहीं मिली मदद

बता दें कि, बिहार के कई जिलों में बिस्कोमान द्वारा सस्ते में लोगों को प्याज मुहैया कराया जा रहा है जिसको लेने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है। भोजपुर में हुई हिंसक घटना को देखते हुए शनिवार को हेलमेट पहनकर प्याज वितरण किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार की तरफ से हमारी सुरक्षा का कोई इंतजान नहीं किया गया जिस कारण हमें हेलमेट पहन कर प्याज बेचना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि प्याज के दाम 100 रुपये प्रति किलो पहुंचने पर हमने फैसला किया कि लोगों को किफायती दरों पर प्याज मुहैया कराया जाए।

लोगों को सस्ते में मिल रहा प्याज

लोगों को सस्ते में मिल रहा प्याज

पिछले कई दिनों से बिहार की राजधानी पटना समेत कई स्थानों पर नेफेड के सहयोग से लोगों को 35 रुपये प्रति किलो प्याज दिया जा रहा है। सस्त में प्याज लेने के लिए लोग बड़ी सख्यां में आ रहे हैं और कई घंटो लंबी लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। मंगलवार से शुरू की गई इस सुविधा के पहले दिन ही हिंसक स्थिति वनने और सरकार से सहयोग न मिलने की वजह से बिक्सोमान के कर्मियों को हेलमेट पहनकर प्याज बेचना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+