चुनावी मोड में आई मोदी सरकार, सरकारी कैलेंडर में छपवाई अपनी उपलब्धियां
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने 2019 का अधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में केंद्र सरकार की योजनाओं की वर्षगांठ को चिन्हित किया गया है। इस कैलेंडर में नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के तौर पर अंकित किया गया है। यह कैलेंडर ऐसे समय में जारी हुआ है जब मोदी सरकार आगामी चुनाव की तैयारियां कर रही है। जनवरी महीने में सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को चिन्हित किया गया है। इस योजना को पीएम ने 13 जनवरी 2016 को लॉन्च किया था।

जनवरी महीने में ही एक और तारीख 22 जनवरी को भी मार्क किया गया है। दरअसल पीएम मोदी ने इसी दिन 2015 में हरियाणा के पानीपत में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना का शुभारंभ किया था। इस दिन लड़कियों के सरकार ने सुकन्या योजना शुरू की थी। यह लड़कियों के लिए लॉन्च की गई डिपोजिट स्कीम है। कैलेंडर में बुलेट प्वाइंट में नीतियों और योजनाओं और लोगों पर उनके कथित प्रभाव के बारे में जानकारी लिखी गई है।
ऐसे ही दिसंबर में, मंत्रालय ने 25 तारीख (क्रिसमस दिवस) को मिशन इन्द्रधनुष की वर्षगांठ के रूप में चिह्नित किया है। मंत्रालय के साथ काम करने वाले एक पूर्व अधिकारी ने बताया कि, सरकार द्वारा अपनी उपलब्धियों को कैलेंडर के माध्यम से प्रचारित करना कोई असमान्य कम नहीं है। सभी सरकारें संदेश देने के माध्यम के रूप में कैलेंडर जैसे प्लेटफार्मों का उपयोग करती हैं। उन्होंने कहा कि, यहां तक कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने अपनी उपलब्धियों को व्यक्त करने के लिए 10-12 लाख पंचायतों तक पहुंचने के लिए एक मंच के रूप में इसका इस्तेमाल किया था।
क्या सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच फैलाने के लिए कैलेंडर एक प्रभावी साधन हैं? ओगिल्वी के वर्ल्डवाइड क्रिएटिव चीफ पीयूष पांडे को ऐसा लगता नहीं है। उन्होंने कहा कि, अधिकांश लोग अब घरों में कैलेंडर नहीं लगाते हैं, इसलिए उन पर पैसा खर्च करने से पहले दो बार सोचने की जरूरत है। पांडे ने भाजपा के लिए पिछले लोकसभा चुनाव अभियान में काम किया है। 'अबकी बार मोदी सरकार' के नारे को इन्होंने ही बनाया था। उनका कहना है कि, ये कैलेंडर मुख्य रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं और कट्टर समर्थकों के लिए हैं जो उन्हें अधिक महत्व देते हैं।
-
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने












Click it and Unblock the Notifications