सरकार ने दी CDS को मंजूरी, मिलिट्री विभाग के मुखिया के तौर पर होगी नियुक्ति

नई दिल्‍ली। केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सीडीएस एक फोर स्‍टार जनरल होगा जो रक्षा मंत्रालय में मिलिट्री मामलों से जुड़े एक विभाग को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर की तरफ से एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गई है। मंगलवार को हुई मीटिंग की अध्‍यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। सरकार ने अभी तक सीडीएस के नाम का ऐलान नहीं किया है मगर माना जा रहा है जनरल बि‍पिन रावत यह जिम्‍मेदारी संभाल सकते हैं जो 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं।

CDS-military

कारगिल की जंग के समय दिया गया था प्रस्‍ताव

जावडेकर ने बताया कि सीडीएस की नियुक्ति को देश के रक्षा मैनेजमेंट में एक बड़ी सुधार प्रक्रिया का हिस्‍सा है। सीडीएस की तनख्‍वाह और उन्‍हें मिलने वाले भत्‍ते, बाकी सेना प्रमुखों के बराबर ही होंगे। सीडीएस, तीनों सेना प्रमुखों को आदेश देगा। साथ ही उस पर जिम्‍मा होगा कि वह संघर्ष के समय एक नई थियेटर कमांड को तैयार करे। सीडीएस से जुड़ी कमेटी जिसे पीएम मोदी ने तैयार किया था और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल, इसके मुखिया हैं। इस कमेटी की तरफ से उन ड्यूटीज का चार्टर भी तैयार किया गया है जो सीडीएस के लिए हैं। सीडीएस को सरकार का इकलौता मिलिट्री सलाहकार कहा जा रहा है। कारगिल की जंग के बाद बनाई गई कारगिल रिव्‍यू कमेटी के अध्‍यक्ष के सुब्रहमण्‍यम की तरफ से पहली बार सीडीएस का प्रस्‍ताव सरकार को दिया गया था। कमेटी ने फरवरी 2000 में एक रिपोर्ट सदन में पेश की थी। सुब्रह्मण्‍यम देश के वर्तमान विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर के पिता हैं।

क्‍या होंगी CDS की जिम्‍मेदारियां

जनरल बिपिन रावत इस माह की 31 तारीख को रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह पर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे देश के अगले सेना प्रमुख होंगे। इसके अलावा एक नई थियेटर कमांड के बारे में भी घोषणा की जा सकती है। सीडीएस के पास यह पावर होगी कि वह तीनों सेना प्रमुखों को निर्देश दे सकेगा।सीडीएस के बारे में फैसला लेने वाले कमेटी जिसके मुखिया राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल हैं, उसकी तरफ से अभी चार्टर को लॉन्‍च किया जाना बाकी है। इस मामले पर करीब से नजर रख रहे लोगों की तरफ से कहा गया है कि सीडीएस चीफ, सरकार को मिलिट्री के मसलों पर सलाह देने वाला शख्‍स होगा।फोर स्‍टार जनरल करेगा लीड सीडीएस, बीजेपी सरकार की ओर से सेनाओं से जुड़ा एक बड़ा बदलाव होगा। सीडीएस के तहत एक फोर स्‍टार जनरल, इसे लीड करेगा। इसमें सेनाओं को एक साथ मिलकर ऑपरेशन की तैयारी और उनके आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+