अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को आज भारत रत्न देने का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी रैलियों में यह कहते रहे थे कि अटल जी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया जाना चाहिए। वहीं सरकार अटलजी के जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले यह ऐलान किया गया है।

अटलजी को भारत रत्न देने का मोदी सरकार फैसला पहले ही कर चुकी थी। इसके लिए पीएम मोदी के आवास पर मंगलवार देर रात पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया था। मदन मोहन मालवीय और अटल जी के नाम पर मुहर लग चुकी है। आज राष्ट्रपति की ओर से इस बाबत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी गयी है।
पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी भविष्यवाणी
अटल बिहारी वाजपेयी अपनी वाकपटुता और बेहतरीन व्यक्तित्व के लिए हमेशा से ही जाने जाते हैं। गौहत्या अभियान से लेकर जेपी आंदोलन तक में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले अटल जी की तारीफ देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी की थी। नेहरू अटल जी से काफी प्रभावित थे उन्होंने कहा था कि आप एक दिन देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।
मनमोहन सिंह ने माना भीष्म पितामह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने आर्थिक सुधारों के लिए 1992 में सबसे ज्यादा चर्चा में आये थे। मनमोहन सिंह राजनीति में अपने शुरुआती दिनों से ही अटल बिहारी वाजपेयी को राजनीति का भीष्म पितामह मानते आये हैं। मनमोहन सिंह अटल की कार्यशैली से बेहद प्रभावित थे।
पीवी नरसिंह राव के गुरु थे अटलजी
अटल जी के प्रशंसकों में देश के कई प्रधानमंत्रियों के नाम शामिल हैं। पीवी नरसिंह राव अटल जी को अपना राजनैतिक गुरु मानते थे। वाजपेयी को भारत रत्न देने की चर्चाओं के बीच उनके राजनीतिक हमसफर लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि अटल सही मायनों में इस सम्मान के हकदार हैं।
सभी पार्टियों ने एक सुरु में अटल जी का किया समर्थन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिये जाने की तकरीबन हर पार्टी ने एक सुर में समर्थन किया है। कांग्रेस के राजीव शुक्ला, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, नीतीश कुमार, मुलायम सिहं यादव, सहित सभी दलों के नेताओं ने एक सुर में अटल जी को भारत रत्न दिये जाने की वकालत की थी।












Click it and Unblock the Notifications